Haridwar News: नशीले इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 10 इंजेक्शन बरामद
हरिद्वार, अक्टूबर 24 -- Haridwar News: कनखल पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित दवा के 10 इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक नवल किशोर गुप्ता और उपनिरीक्षक ललित मोहन पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जगजीतपुर की माया बिहार कॉलोनी स्थित आम के बाग के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास से पांच-पांच नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इंजेक्शन पर बुप्रेनोर्फिन (लीजीसिक) 2 एमएल अंकित था। आरोपी इंजेक्शन रखने का लाइसेंस नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने सुमित कुमार और मनीष उर्फ मोनू, निवासी जियापोता कनखल, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.