Haridwar News: नन्हे राधा-कृष्ण की मनमोहक छवि ने मोहा मन, दही-हांडी में बच्चों संग अभिभावकों ने दिखाया उत्साह
हरिद्वार, सितम्बर 3 -- Haridwar News: आर्यनगर स्थित शेमरॉक रिवरडेल स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व भक्ति, उल्लास और भारतीय संस्कृति के रंगों के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक छवि से सभी का मन मोह लिया। आकर्षक सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर वृंदावन की झांकी जैसा नजर आया। बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। राधा-कृष्ण के रूप में पहुंचे बच्चों ने सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनकी प्रस्तुतियों से पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। बच्चों की मासूम अदाओं और मनमोहक वेशभूषा ने समारोह में आकर्षण बढ़ा दिया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: पराशर एजुकेशनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.