हरिद्वार, जुलाई 26 -- Haridwar News: शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र स्थित अमृत महोत्सव चौक शिवालिक नगर से आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए योजना का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र के साथ ही बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल जटवाड़ा तक क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से लगभग 100 आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना के पूर्ण होने से नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपर...