हरिद्वार, अक्टूबर 14 -- Haridwar News: उपनगरी ज्वालापुर के नंद विहार क्षेत्र में बुधवार को उत्तराखंड जल संस्थान ने पानी की लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में 20 हजार लोगों को छह घंटे तक नल से पीने का पानी नहीं मिला। मरम्मत काम के लिए आसपास के चार पंपिंग स्टेशनों को बंद किया गया था। सुबह से शाम तक लोग पानी की किल्लत से जूझते रहे। शाम को पानी की आपूर्ति सुचारू होने के बाद लोगों को राहत मिली। बुधवार को जल संस्थान के कर्मचारियों ने ज्वालापुर के नंद विहार क्षेत्र में पानी की लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: शहर में 30 हजार की आबादी पर सात घंटे पानी की किल्लत बनी इस दौरान कर्मचारियों ने लीकेज पाइप लाइन को बदलने और नई पाइप लाइन बिछाई। मौके पर कर्मचारियों को पाइप लाइन में वेल्ड...