हरिद्वार, अगस्त 30 -- Haridwar News: भोपतवाला स्थित स्वामी तुरीयानंद सत्संग सेवा आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी तुरीयानंद के 151वें अवतरण दिवस पर संत सम्मेलन आयोजित किया गया। समारोह में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। स्वामी विवेकानंद गिरि ने कहा कि गुरु यदि एक बार हाथ थाम लें तो शिष्य को सच्चे मार्ग पर ले जाते हुए जीवन को सफल बनाने और लक्ष्य तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मा पुरी ने कहा कि संसार में सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए परमात्मा की शरण तक पहुंचने का रास्ता गुरु ही दिखाते हैं। निर्मल अखाड़ा पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव ने गुरु की महिमा को सर्वोपरि बताया। समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद, स्वामी भगवत स्वरूप, स्वामी जनकपुरी, स्वामी शिवानंद, स्वामी प्रेमानंद, स्वामी ज्ञान...