हरिद्वार, सितम्बर 16 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। धर्मशालाओं में कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे यूजर चार्ज लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चार्ज की व्यवस्था वापस लेने की मांग की। कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में सौंपे ज्ञापन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि धर्मशालाओं से कूड़ा संग्रह के नाम पर मनमाने तरीके से यूजर चार्ज वसूला जा रहा है। ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा और एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि धर्मशालाओं और आश्रमों में ठहरने वाले तीर्थ श्रद्धालुओं से आंशिक रूप से ही शुल्क लिया जाता है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: दो दिन में अतिक्रमण नहीं हटा तो धरने की चेतावनी ऐसे में प्...