Haridwar News: धनपुरा में रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
हरिद्वार, अगस्त 19 -- Haridwar News: पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा स्थित क्लासिक हॉस्पिटल में हरिद्वार चेरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में चिकित्सक राशिद अली, डॉ. नाजमीन, परवेज, पीके वर्मा, इसरत, आरिफ, शहजान, अंजुम और जुनेद ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य जांच के बाद स्वस्थ पाए गए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.