हरिद्वार, अगस्त 12 -- Haridwar News: ग्राम धनपुरा में विकास के दावों के बीच मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। धनपुरा बस अड्डे से झंडा चौक होते हुए शिव मंदिर पीठ बाजार तक जाने वाली सड़क जगह-जगह टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण मोहम्मद सलीम, जाकिर, इलियास शाह, इरशाद अली, मुस्तफा अंसारी, मुस्तकीम, दिलशाद, छोटा, अफसान और इमरान ने बताया कि यह सड़क ग्राम पंचायत के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। रोजाना हजारों लोग स्कूल, बाजार और अन्य जरूरी कामों के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं। सड़क की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु ह...