Haridwar News: धंसी सड़क और अंधेरा बढ़ा हादसों का खतरा
हरिद्वार, अगस्त 20 -- Haridwar News: उत्तरी हरिद्वार में बारिश के बाद धंसी सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गड्ढों को भरने के लिए डाली गई बजरी बारिश में उखड़कर सड़क पर फैल गई है। इससे दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, सुखी नदी से दूधाधारी चौक और सप्तऋषि लिंक मार्ग पर रात में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई है। बारिश के दौरान सड़क कई स्थानों पर धंस गई थी। इसके बाद गड्ढों में बजरी डालकर अस्थायी मरम्मत की गई, लेकिन बारिश के कारण बजरी दोबारा उखड़ गई। सड़क पर फैली बजरी दुपहिया वाहनों के लिए फिसलन का कारण बन रही है। रात में अंधेरा होने के कारण गड्ढे और बजरी नजर नहीं आने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि सड़क लंबे समय से खराब है। स्थायी मरम्मत नहीं होने से लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.