हरिद्वार, अगस्त 23 -- Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने खन्ना नगर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार खन्ना नगर निवासी चित्र सिंह रावत के घर की जाली तोड़कर दरवाजे की कुंडी खोलकर 12 हजार रुपये नकद और मोबाइल चोरी कर लिया गया था। मामले में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 22 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नहर पटरी पुल जटवाड़ा जाने वाले मार्ग से सुदीप पुत्र प्रदीप और संदीप पुत्र मदन, दोनों निवासी शिवलोक कॉलोनी, भभूतावाला बाग...