Haridwar News: दो वारंटी गिरफ्तार
हरिद्वार, सितम्बर 23 -- Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने 23 सितंबर की रात कोर्ट से जारी वारंटों की तामील करते हुए आरोपियों के बताए पते पर दबिश दी। पुलिस ने नरेश कुमार कश्यप निवासी माजरी, थाना पिरान कलियर और खुशनसीब अहमद पुत्र नवाब अहमद निवासी मोहल्ला केतवाड़ा ज्वालापुर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.