हरिद्वार, जुलाई 15 -- Haridwar News: हरिद्वार। नवोदय नगर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को सिडकुल पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से प्लास, हथौड़ा, छैनी और सरिया जैसे नकबजनी के औजार बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक 14 जुलाई की रात गश्त के दौरान निर्माणाधीन थाना भवन के पास दोनों युवक संदिग्ध हालात में दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मोहित शुक्ला निवासी गांव मोहरनिया, थाना महोली, जिला सीतापुर हाल निवासी नवोदय नगर और यतेन्द्र कुमार निवासी भोगपुरी, थाना अफजलगढ़, जिला बिजनौर (हाल निवासी साई मंदिर के पास, सिडकुल के रूप में बताई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नशे की लत को 24 मोबाइल छीनने में खुलासा दो गिरफ्तार दोनों ने नशे की लत पूर...