हरिद्वार, अक्टूबर 6 -- Haridwar News: गेंड़ीखाता की गुज्जरबस्ती में बारिश के दौरान बाढ़ में बह गई सड़क की दो माह बाद भी मरम्मत नहीं हो सकी है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से करीब पांच हजार की आबादी को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग ने बरसात के दौरान सड़क किनारे वायर क्रेट लगाकर कटाव रोकने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बाद मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका। अब मामला स्टीमेट और स्वीकृति की प्रक्रिया में अटका हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण रोजाना सैकड़ों लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कृष्णन गौशाला तक आवागमन भी प्रभावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से सड़क की स्थायी मरम्मत को लेकर अब तक गंभीरता नहीं दिखाई गई है।

सड़क मरम्मत की स्थिति ग्राम प्रधान बिस्मिल्...