हरिद्वार, जुलाई 18 -- Haridwar News: ऊर्जा निगम ने सघन विद्युत चेकिंग एवं राजस्व वसूली अभियान के तहत शनिवार को सीतापुर क्षेत्र में 13 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इस दौरान अन्य बकायादारों से 3.5 लाख की राजस्व वसूली की गई। साथ ही टीम ने दो घरों में विद्युत चोरी पकड़ी। शनिवार को उपकेंद्र ज्वालापुर की प्रथम सब डिविजन में ऊर्जा निगम की टीम ने अधिशासी अभियंता रवि कुमार के निर्देश पर सघन विद्युत चेकिंग एवं राजस्व वसूली अभियान चलाया। इस दौरान एसडीओ शिल्पी सैनी और जेई अक्षय चौहान के नेतृत्व में टीम ने सीतापुर क्षेत्र में बकायादार उपभोक्ताओं की जांच की। अभियान में टीम को दो आवासीय मकानों में विद्युत लाइन पर अवैध रूप से कटिया डाल का बिजली का उपयोग होता मिला। बिजली चोरी में पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत मुकदम...