Haridwar News: दूधला-दयालवाला मार्ग पर घंटों डटा रहा टस्कर, राहगीरों के पीछे दौड़ा
हरिद्वार, नवम्बर 18 -- Haridwar News: रसियाबड़ वन क्षेत्र में बुधवार को दूधला-दयालवाला के मुख्य मार्ग पर टस्कर हाथी के आ धमकने से अफरातफरी मच गई। हाथी कई घंटे तक सड़क पर डटा रहा और राहगीरों के पीछे दौड़ता रहा। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। स्कूल से घर लौट रहे बच्चे भी रास्ते में फंस गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम की काफी मशक्कत के बाद भी हाथी सड़क से नहीं हटा। आखिरकार ग्रामीणों से ट्रैक्टर मंगवाकर शोर मचाया गया, जिसके बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा जा सका। इस दौरान दर्जनों वाहन, स्कूली बसें, बाइक सवार और ग्रामीण रास्ते में फंसे रहे। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में टस्कर हाथी की लगातार आवाजाही से दहशत बनी हुई है। पिछले दिनों पीली पड़ाव में इसी हाथी ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। बुधवार को हाथी को खदेड़ने का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.