हरिद्वार, नवम्बर 5 -- Haridwar News: दीपावली पर मिलावटी और अधोमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को शहर में अभियान चलाया। सचल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मिठाई, दूध, दही, पनीर, केक, पेस्ट्री और अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 81 नमूनों की मौके पर जांच की गई। इनमें 11 नमूने अधोमानक पाए गए। विभागीय टीम ने संबंधित प्रतिष्ठानों से अधोमानक खाद्य सामग्री तत्काल हटवा दी। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महिमानंद जोशी और उपायुक्त प्रयोगशाला बीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। नगर निगम क्षेत्र के ऋषिकुल, गोविंदपुरी, रानीपुर मोड़ और प्रेमनगर आश्रम क्षेत्र में मिठाई की दुकानों, बेकरियों, डेयरियों और अन्य खाद्य प्रत...