हरिद्वार, नवम्बर 3 -- Haridwar News: प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने दीपावली के बाद गंगा बंदी कराने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान बाजार में कारोबार चरम पर रहता है। गंगा बंदी से श्रद्धालुओं की आवाजाही और स्थानीय व्यापार प्रभावित होता है। मंगलवार को सुभाष घाट पर आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि कुंभ-2027 के निर्माण कार्य स्थानीय जनता और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर कराए जाएं। निर्माण कार्य स्थायी प्रकृति के होने चाहिए, ताकि कुंभ के बाद भी स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को उनका लाभ मिले। उन्होंने मेला प्रशासन से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और अधिकारियों से नियमित निगरानी करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Haridwar News: कुंभ से पहले बहादराबाद और ज्वालापुर में बनेंगे 530 मीटर ल...