हरिद्वार, जुलाई 29 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज सतीकुंड कनखल में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महाविद्यालय के इतिहास, शैक्षणिक गतिविधियों, विषयों, अनुशासन, खेलकूद, छात्रसंघ चुनाव और नई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक पाठ्यक्रम में हुए बदलावों की जानकारी दी गई। महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री ने कहा कि वर्ष 1965 से संस्थान छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने छात्राओं से अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करने का आह्वान किया। प्राचार्या प्रो. शशी प्रभा ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में यह दिन शिक्षा प्रारंभ करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इसी उद्देश्य से...