Haridwar News: त्योहार सीजन के दौरान चंडी देवी मंदिर में बीडीएस टीम ने की सुरक्षा जांच की
हरिद्वार, अक्टूबर 24 -- Haridwar News: हरिद्वार। त्योहार सीजन के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस अलर्ट है। शनिवार शाम को चंडी देवी मंदिर परिसर में बम निरोधक दस्ता टीम ने सुरक्षा जांच अभियान चलाया। टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहारों के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा जांच का उद्देश्य मंदिर परिसर में किसी भी संदिग्ध वस्तु या संभावित खतरे का समय रहते पता लगाना रहा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि श्रद्धालुओं ऑफ स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी और जांच अभियान चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.