हरिद्वार, अक्टूबर 5 -- Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बस ने कहर बरपा दिया। दुर्गा चौक के पास बेकाबू बस ने दो ऑटो और चार कारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका हाथ कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर किया गया। सड़क पर मौजूद एक डॉगी की भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह एक बस ज्वालापुर क्षेत्र में जा रही थी। दुर्गा चौक के पास बस ने पहले ऑटो संख्या को टक्कर मारी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर; अस्पताल के बाहर कई गाड़ियों को रौंदा; एक का हाथ कटकर अलग इसके बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे खड़े अन्य वाहनों को भी चपेट में ...