Haridwar News: तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव, दिन में धूप ने परेशान किया
हरिद्वार, अगस्त 29 -- Haridwar News: धर्मनगरी में शनिवार को सुबह के समय तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश के बीच लोगों को जलभराव से होकर आवाजाही करनी पड़ी। इस दौरान कामगार बारिश में भीगते हुए अपने कार्य स्थलों तक पहुंचे। सड़कों पर जलभराव से दुकानों के आगे नाले का कीचड़ और कूड़ा जमा हो गया। वहीं बारिश रुकने के बाद दिन में लोगों को तपती धूप ने परेशान किया। जबकि आंकड़ों के अनुसार शनिवार को सुबह के समय शहर में 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। शनिवार को बारिश के बीच ज्वालापुर के कटहरा बाजार, चौक बाजार और पीठ बाजार समेत कई क्षेत्रों में सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो गया। सुबह के समय बारिश के दौरान बाजारों में लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। बारिश रुकने के बाद सड़कों से पानी की निकासी हुई। तो दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के सामने जमा कूड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.