Haridwar News: तीन माह से अटकी सामाजिक पेंशन होगी जारी, 20 हजार लाभार्थियों को राहत
हरिद्वार, जुलाई 8 -- Haridwar News: तीन माह से सामाजिक पेंशन का इंतजार कर रहे जिले के करीब 20 हजार लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है। समाज कल्याण विभाग ने पोर्टल अपडेट होने के बाद लंबित पेंशन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए पोर्टल के अपडेशन का कार्य पूरा होने के बाद समाज कल्याण विभाग ने जिले के करीब 20 हजार सामाजिक पेंशन लाभार्थियों की लंबित राशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग का दावा है कि अगले एक सप्ताह के भीतर विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग समेत सभी सामाजिक पेंशन योजनाओं की तीन माह की लंबित राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी। पेंशन में देरी के कारण लाभार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विधवा, वृद्ध और दिव्यांग पेंशनधारक लगातार बैंक और समाज कल्याण विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगाते रहे। ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.