Haridwar News: तीन घंटे बिजली गुल रही, 50 हजार आबादी परेशान हुई
हरिद्वार, सितम्बर 8 -- Haridwar News: ज्वालापुर में मंगलवार को 33 केवी विद्युत लाइन का जंपर टूटने से करीब 50 हजार की आबादी को तीन घंटे तक अघोषित बिजली कटौती से जूझना पड़ा। दोपहर एक बजे गुल हुई बिजली शाम चार बजे बहाल हो सकी। लंबे समय तक बिजली न आने से बाजारों में कारोबार प्रभावित रहा। जबकि कई इलाकों में लोग पानी की किल्लत से भी जूझते रहे। ऊर्जा निगम के विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर की द्वितीय सब डिविजन के तहत फाउंड्री गेट स्थित बिजली घर से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर करीब एक बजे अचानक आपूर्ति बाधित हो गई। जांच में 33 केवी विद्युत लाइन का जंपर टूटने की बात सामने आई। फाल्ट की वजह से उपसंस्थान ज्वालापुर द्वितीय और उपसंस्थान कड़च्छ से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। निगम कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत कर करीब तीन घंटे बाद शाम चार ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.