हरिद्वार, अगस्त 9 -- Haridwar News: पथरी थाना क्षेत्र के तीन गांव ऐथल व नसीरपुर खुर्द और धनपुरा में ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी कर दस घरों पर बिजली चोरी पकड़ी है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंताओं की तहरीर पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पथरी क्षेत्र में इन में इन दिनों ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम की लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार अवर अभियंता दिवाकर मौर्य व अभियंता धीरज सैनी उप संस्थान पथरी और अवर अभियंता संदीप सेमवाल उप संस्थान भट्टीपुर ने तहरीर देकर बताया कि लगातार तीनों गांव से बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर तीनों गांव में छापेमारी की गई तो ग्रामीण शाहनवाज, रवि प्रकाश जाकिर, गुलफान और इश्तियाक निवासीगण धनपुरा, राकेश और जुबैदा निवासीगण ग्राम नसीरपुर खुर्द, गुरनाम, जसवि...