हरिद्वार, जुलाई 11 -- Haridwar News: कनखल के जगजीतपुर, राजा गार्डन, महेंद्र विहार आदि क्षेत्र में शनिवार को लोग सड़कों पर जमा मिट्टी के कीचड़ से परेशान रहे। इस दौरान सड़कों पर आवाजाही में लोगों को दिक्कत हुई। शनिवार को तेज धूप निकलने के बाद भी सड़कों पर जमा मिट्टी और कीचड़ नहीं सुखा। इस वजह से सड़कों पर पैदल चलने वाले राहगीरों को सबसे ज्यादा मुश्किल उठानी पड़ी। वहीं जमालपुर कलां क्षेत्र में लोग सड़कों पर जमा पानी से जूझते रहे। कनखल क्षेत्र में सड़कों का हाल बुरा है। क्षेत्र में सीवर योजना के तहत सड़कों को तोड़ा गया। लोगों की सुविधा के लिए नई सीवर लाइन बिछाई गई। लेकिन लोगो की सुविधा के लिए क्षेत्र में किया गया काम अब लोगों के लिए बड़ी दिक्कत बन गया है। टूटी सड़कों की मरम्मत समय से नहीं होने की वजह से बारिश सीजन में सड़कों पर कीचड़ बन रहा है...