हरिद्वार, अक्टूबर 27 -- Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में आयोजित पुरातन छात्र संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों और उद्योग जगत की बदलती आवश्यकताओं की जानकारी दी गई। विद्युत अभियांत्रिकी शाखा के वर्ष 2010 बैच के पूर्व छात्र और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में कार्यरत मयंक शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ अपने व्यावसायिक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास और टीम के साथ काम करने की क्षमता भी विकसित करनी चाहिए। मयंक शर्मा ने क्लाउड कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन तकनीक और व्यावसायिक कौशल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उद्योग जगत की...