Haridwar News: डेंगू-मलेरिया रोकथाम को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने ली बैठक
हरिद्वार, सितम्बर 9 -- Haridwar News: डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर नगर निगम ने निगरानी और जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम सभागार में हुई समीक्षा बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और लार्वा जांच बढ़ाने पर जोर दिया गया। नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, लार्वा की जांच करने और जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद नगर निगम की टीम ने निगम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की गई। कूलर का पानी निय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.