हरिद्वार, अगस्त 13 -- Haridwar News: उत्तरी हरिद्वार में भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मार्ग का जल्द निर्माण और सौंदर्यीकरण कराने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा पटरी मार्ग की सड़क लंबे समय से टूटी हुई है। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रोजाना बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम टहलने के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को दिक्कत होती है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करवाने के लिए दिया धर...