हरिद्वार, अगस्त 8 -- Haridwar News: कांवड़ मेले के बीच रानीपुर कोतवाली पुलिस ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली रानीपुर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात बेचकर मिली पांच लाख रुपये की नकदी, घटना में प्रयुक्त टेंपो और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई की रात को टिहरी विस्थापित कॉलोनी की गली नंबर ए 20 में दो मकानों के ताले तोड़कर जेवरात और अन्य सामान चोरी किया गया था। मामले में चार अगस्त को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू किया। जांच के दौरान चोरी में टेंपो का उपयोग होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने टेंपो ...