हरिद्वार, सितम्बर 13 -- Haridwar News: रवासन नदी पर झूला पुल की मांग को लेकर चल रहे अनशन को ग्रामीणों में धरने में बदल दिया। रविवार को झूला पुल की मांग को लेकर आसपास के ग्रामीणों का कारवां भी जुड़ने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण शुरू होने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य ब्रजमोहन पोखरियाल ने बताया कि क्षेत्र की जनता अपनी मांग को लेकर अडिग है। लोगों ने अपनों को खोया है, जिससे उनकी पीड़ा जायज है। सरकार और जिला प्रशासन को बिना विलंब किए पुल का निर्माण शुरू करा देना चाहिए। उन्होंने बताया कि रविवार को मीठीबेरी, कटेबढ़, समसपुर, पीली पड़ाव और गेंडीखाता के ग्रामीणों का व्यापक समर्थन मिला। महिलाओं ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। वहीं, भारी बारिश में भी ग्रामीण धरना स्थल पर जुटे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि...