Haridwar News: झिलमिल झील सफारी पर्यटकों के लिए खुली
हरिद्वार, अक्टूबर 15 -- Haridwar News: हरिद्वार वन प्रभाग की झिलमिल झील सफारी गुरुवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई। अधिकारियों ने पूजा-अर्चना के बाद रिबन काटकर सफारी का शुभारंभ किया। प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध और वन क्षेत्राधिकारी महेश शर्मा ने सफारी का शुभारंभ किया। झिलमिल झील पिछले कुछ वर्षों में पर्यटकों के पसंदीदा स्थलों में शामिल हुई है। राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज समेत अन्य सफारी ट्रैक नवंबर में खुलते हैं, जबकि झिलमिल झील सफारी 15 अक्तूबर से शुरू हो जाती है। इससे पर्यटकों को पहले ही जंगल सफारी का आनंद लेने का मौका मिलता है। वन क्षेत्राधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान वन दरोगा धर्मपाल सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, राकेश कंडवाल, हनुमंत प्रसाद द्विवेदी, सुधीर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.