हरिद्वार, जुलाई 24 -- Haridwar News: कनखल के ऐतिहासिक झंडा चौक के प्रस्तावित सौंदर्यीकरण को लेकर व्यापारियों में फैल रही आशंकाओं को दूर करने के लिए प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती से मुलाकात की। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान न तो किसी प्रकार की तोड़फोड़ होगी और न ही किसी का अधिग्रहण किया जाएगा। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि कनखल के पौराणिक एवं ऐतिहासिक झंडा चौक का सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण क्षेत्र की धार्मिक गरिमा के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य से व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी और उनकी सभी आशंकाएं निराधार हैं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: व्यापारियों ने की कांव...