Haridwar News: ज्वालापुर रेलवे स्टेशन मार्ग पर यात्रियों को मिला सहारा, नगर निगम ने बनाया प्रतीक्षालय
हरिद्वार, नवम्बर 3 -- Haridwar News: ज्वालापुर रेलवे स्टेशन मार्ग पर यात्रियों को अब इंतजार के लिए सड़क किनारे खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। सेंट मैरी स्कूल के पास नगर निगम ने प्रतीक्षालय बनाया है। मंगलवार को मेयर किरण जैसल और मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार ने इसका उद्घाटन किया। पार्षद अनुज सिंह की पहल पर बनी इस सुविधा से यात्रियों को धूप और बारिश से बचाव के साथ बैठने की जगह मिलेगी। मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार विकास कार्य करा रहा है। आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
यात्रियों को मिलेगी सुविधा मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि शहर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.