हरिद्वार, सितम्बर 17 -- Haridwar News: हरिद्वार। ज्वालापुर के कड़च्छ मोहल्ले में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान टीम ने 39 टेट्रा पैक देशी शराब, 30 बीयर केन और अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए। टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी संतोष उर्फ बेबी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में दिनारपुर के जंगल में आबकारी का छापा, 1500 किलो लहन नष्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...