Haridwar News: जिला योजना समिति के निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों का विधायक कार्यालय पर स्वागत
हरिद्वार, अक्टूबर 15 -- Haridwar News: विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर गुरुवार को जिला योजना समिति के निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि समिति विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में मेयर प्रतिनिधि सुभाष जैसल, सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ, अनु मेहता, निशा नोडियाल, ललित सिंह रावत, यादराम वालिया, सचिन अग्रवाल सहित कई पार्षद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.