हरिद्वार, जुलाई 20 -- Haridwar News: उत्तराखंड जल संस्थान संविदा कर्मी संगठन ने सोमवार को कनखल इंद्रा बस्ती पंपिंग स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संविदा कर्मियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही करंट लगने से घायल हुए संविदा कर्मी के इलाज का खर्चा उठाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर संविदा कर्मियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उत्तराखंड जल संस्थान (सीवर शाखा) के संविदा कर्मियों के प्रदर्शन के दौरान संगठन के महामंत्री अमित सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर पंप ऑपरेटर अमित भारती पंपिंग स्टेशन पर चेंज ओवर की मरम्मत करने पहुंचा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: जल संस्थान के कर्मचारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया इस दौरान ऑपरेटर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झ...