हरिद्वार, सितम्बर 30 -- Haridwar News: पुराने औद्योगिक क्षेत्र में जर्जर विद्युत लाइनें और खंभे श्रमिकों और आम लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। तेज हवा में पेड़ों की टहनियां बिजली लाइनों से टकराने के कारण आपूर्ति बाधित होने के साथ तार टूटकर गिरने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। समस्या के समाधान के लिए आईआईए हरिद्वार और भगवानपुर चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने यूपीसीएल के मुख्य अभियंता मोहित जोशी से मुलाकात कर लाइनों को भूमिगत करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में लगी 11 हजार केवी की विद्युत लाइनें और खंभे काफी पुराने हो चुके हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने पुरानी लाइनों और खंभों के प्रतिस्थापन और विद्युत व्यवस्था के उन्नयन के साथ भूमिगत केबलिंग कराने का अनुरोध किया गया। प्रतिनिधियों ने बताया कि कुंभ, क...