हरिद्वार, अक्टूबर 12 -- Haridwar News: भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विपिन चौधरी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पर हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने मांग पत्र सौंपा। इसमें जमालपुर कला में वेद मंदिर से फ्लाईओवर अंडरपास तक सड़क के दोनों ओर एक-एक मीटर चौड़ीकरण की मांग की गई। विपिन चौधरी ने कहा कि मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कुंभ के मद्देनजर सड़क की मरम्मत के साथ चौड़ीकरण भी जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश देने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...