हरिद्वार, अगस्त 17 -- Haridwar News: जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित हुई। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 51 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य शिकायतें संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, बिजली, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल और राशन कार्ड समेत विभिन्न समस्याएं उठीं। गाजीवाली निवासी सरस्वती देवी ने पेंशन संख्या में संशोधन, मीरपुर मुआजरपुर निवासी सुभाष चंद्र ने सड़क ऊंची होने से घर में पानी भरने की समस्या और दोनों ओर नाली निर्माण की मांग रखी। धारीवाला शाहपुर शीतलाखेड़ा निवासी वेदपाल ने भोगपुर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में जनसुनवाई ...