हरिद्वार, अक्टूबर 14 -- Haridwar News: जनगणना-2027 के तहत नवंबर से प्रस्तावित जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी। प्रगणक और पर्यवेक्षक मोबाइल फोन के जरिये आंकड़े जुटाएंगे, जबकि कार्य की निगरानी के लिए सीएमएमएस पोर्टल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए विकास भवन सभागार में 12 से 14 अक्तूबर तक फील्ड ट्रेनर्स को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स आगे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक एवं मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों और भविष्य की आवश्यकताओं के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है...