Haridwar News: जट्ट बहादरपुर में मगरमच्छ दिखने से दहशत बनी
हरिद्वार, अक्टूबर 3 -- Haridwar News: पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम जट्ट बहादरपुर में शनिवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब ग्रामीणों को गांव की सड़क पर एक मगरमच्छ घूमता दिखाई दिया। मगरमच्छ को देख कर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर बड़ी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य स्नेक मैन भोला ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को अपने साथ ले गई। टीम के अनुसार, मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.