हरिद्वार, सितम्बर 3 -- Haridwar News: कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित उमराव एंक्लेव में गुरुवार को अचानक हाथियों का झुंड पहुंच गया। आबादी के बीच हाथियों की दस्तक से कॉलोनीवासियों में दहशत फैल गई। इस दौरान तीन हाथी काफी देर तक कॉलोनी की सड़कों पर घूमते रहे। हाथियों को सड़कों पर विचरण करते देख लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी बचते रहे। कई लोगों ने सुरक्षित दूरी से हाथियों का वीडियो बनाया। जिसके बाद हाथियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिंदुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार हाथी जंगल से निकल कर आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। काफी देर तक सड़क पर घूमने के बाद हाथी वापस जंगल की तरफ चले गए। आबादी में हाथियों के पहुंचने पर लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हाथियों ...