Haridwar News: छुट्टी के समय स्कूलों के आसपास पुलिस की पैनी नजर, वाहनों की जांच की
हरिद्वार, सितम्बर 3 -- Haridwar News: हरिद्वार में गुरुवार को स्कूलों की छुट्टी के समय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर एक से तीन बजे तक स्कूलों के आसपास पुलिस ने निगरानी बढ़ाने के साथ स्कूल वाहनों की सघन जांच की। संदिग्ध और असामाजिक तत्वों से पूछताछ कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में दोपहर करीब एक बजे से तीन बजे तक अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस बल ने स्कूलों के आसपास विशेष सतर्कता बरती। छुट्टी के समय छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों और सुरक्षित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.