Haridwar News: छात्र-छात्राओं ने ली हिमालय संरक्षण की प्रतिज्ञा
हरिद्वार, सितम्बर 9 -- Haridwar News: राजकीय इंटर कॉलेज गोंडीखाता में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने हिमालय संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेते हुए हिमालय प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने हिमालय की रक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा और प्रभारी प्रधानाचार्य ओम बधानी की मौजूदगी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय शर्मा ने किया। प्रकाश चंद देवराड़ी ने हिमालय गीत प्रस्तुत करने के बाद छात्र-छात्राओं को हिमालय प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर अजीत कुमार यादव, उदय चंद, संतोष रावत, प्रवींद्र सिंह, सीताराम, योगेश, चेतना, मीरा डिमरी, मंजू बिष्ट, शकुन सिंह, विश्वास सैनी, मनोज कुमार और संजीव मिश्रा समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.