Haridwar News: चेतन ज्योति आश्रम से 79 वर्षीय संत लापता
हरिद्वार, नवम्बर 9 -- Haridwar News: हरिद्वार। भूपतवाला क्षेत्र के चेतन ज्योति आश्रम से 79 वर्षीय संत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी संत का कोई सुराग नहीं लग सका है। आश्रम के सेवादार ने कोतवाली नगर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर संत की गुमशुदगी दर्ज करने और तलाश करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, श्रवण कुमार पांडेय ने बताया कि संत विमल गिरि पुत्र सेवा गिरि पिछले दो साल से आश्रम में रह रहे थे। संत विमल 30 अक्तूबर की रात करीब दो बजे आश्रम के पीछे वाले गेट से बाहर जाते दिखाई दिए थे। इसके बाद से संत कुछ पता नहीं चल पाया। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर संत की तलाश शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.