Haridwar News: चीनी महंगी होने से छोटी दुकानों पर 20 और बड़े प्रतिष्ठानों में 25 रुपये का हुआ कप, कई जगह कप का आकार घटा
हरिद्वार, अगस्त 25 -- Haridwar News: धर्मनगरी में महंगाई का असर अब लोगों की रोजमर्रा की चाय पर भी पड़ने लगा है। चीनी के दाम बढ़ने के बाद चाय विक्रेताओं ने कीमतों में पांच रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। रानीपुर मोड़ से ज्वालापुर के कटहरा बाजार और सिडकुल क्षेत्र तक छोटी दुकानों पर एक कप चाय 20 से 25 रुपये में बिक रही है। वहीं बड़े होटलों में चाय के दाम 40 से बढ़कर 50 रुपये तक पहुंच गए हैं। कुछ दुकानदारों ने कीमत बढ़ाने के साथ कप का आकार भी छोटा कर दिया है। इससे खासकर मजदूरों और कर्मचारियों के रोजाना के खर्च पर असर पड़ रहा है। शहर के पॉश क्षेत्र रानीपुर मोड़ पर पिछले साल तक एक कप चाय 10 रुपये में मिलती थी। गैस संकट के दौरान ईंधन की कीमत बढ़ने के बाद इसके दाम 15 रुपये हुए और लागत बढ़ने के साथ 20 रुपये तक पहुंच गए। अब चीनी महंगी होने के बाद कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.