हरिद्वार, अगस्त 25 -- Haridwar News: चीनी के दाम बढ़ने का असर फूड इंडस्ट्री पर पड़ा है। जिले में बेकरी, बिस्किट, केक, पेस्ट्री और कोल्ड ड्रिंक समेत कई खाद्य उत्पादों की लागत में 10 फीसदी तक का इजाफा हो गया है। हालांकि अभी बड़ी कंपनियों और छोटे उद्यमियों ने उत्पादों के दाम नहीं बढ़ाए हैं। लेकिन बढ़ती लागत के चलते एक दो दिन में कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी है। उद्यमियों के अनुसार वह सात से 10 फीसदी के सीमित मार्जिन पर काम करते हैं। ऐसे में चीनी, मैदा, रिफाइंड, सरसों तेल, अंडे आदि की बढ़ी कीमत ने मुनाफा लगभग खत्म कर दिया है। जिले में करीब 250 छोटी बड़ी फूड इंडस्ट्री संचालित हैं। इनमें बेकरी और खाद्य उत्पाद बनाने वाली इकाइयों के अलावा बिस्किट, नमकीन, केक, पेस्ट्री, ब्रेड, कुकीज, टोस्ट, रस्क, मिठाई, कैंडी, चॉकलेट, आइसक्रीम और विभिन्न प्रकार के...