Haridwar News: चार दिन से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से बह रहा पानी
हरिद्वार, अक्टूबर 18 -- Haridwar News: पुराने औद्योगिक क्षेत्र स्थित लोधा मंडी के निकट क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से पिछले चार दिन से लगातार पानी बह रहा है। इसके चलते अब तक हजारों लीटर पानी बर्बाद हो चुका है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क पर लगातार पानी बहने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। इससे एक ओर पीने योग्य पानी की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन करने वालों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। क्षेत्र में पानी की इस तरह बर्बादी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब पेयजल की एक-एक बूंद बचाने पर जोर दिया जाता है, तो दूसरी ओर क्षतिग्रस्त लाइन से लगातार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.