हरिद्वार, सितम्बर 9 -- Haridwar News: ज्वालापुर क्षेत्र में बुधवार को चार घंटे तक बिजली गुल रहने से करीब 25 हजार की आबादी परेशान रही। सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों के जरूरी काम प्रभावित हुए। दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल होने तक महिलाओं के घरेलू काम भी अधूरे रहे। कारोबारी को कटौती के बीच नुकसान उठाना पड़ा। वहीं कई क्षेत्र में लोगों को पानी किल्लत से भी जूझना पड़ा। बुधवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने वितरण खंड ज्वालापुर की द्वितीय सब डिविजन के विद्युत उपसंस्थान कड़च्छ क्षेत्र में कवर्ड कंडक्टर तारों को बदलने का काम किया। मरम्मत काम के चलते करीब चार घंटे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही। यह भी पढ़ें- Haridwar News: तीन घंटे बिजली गुल रही, 50 हजार आबादी परेशान हुई बिजली कटौती से कटहरा बाजार, गुरुद्वारा रोड, पुरानी सब्जी मंडी,...