हरिद्वार, अगस्त 22 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी से करीब 1.33 लाख रुपये कीमत की चांदी की टेप चोरी होने का मामला सामने आया है। फैक्टरी संचालक ने तीन महिला कर्मचारियों पर आपस में मिलकर चोरी करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद निवासी प्रमोद कुमार शर्मा पुत्र शिव दत्त शर्मा ने शिकायत पत्र में बताया कि वह सिडकुल रोशनाबाद कार्तिक इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हैं। फैक्टरी में एमसीबी तैयार करने के दौरान चांदी की टेप का इस्तेमाल होता है। आरोप है कि 24 मार्च को मोहिनी पुत्री राजेश निवासी ग्राम रसोरा सीतापुर यूपी, शारदा देवी पुत्री प्रेम शंकर निवासी करणपुर पीलीभीत और सानिया पुत्री मनोज कुमार निवासी लखीमपुर खीरी यूपी ने आपस...